Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*दिव्यांग पिता की आंखों के सामने उजड़ गई दुनिया, बेटे ने फंदे

*दिव्यांग पिता की आंखों के सामने उजड़ गई दुनिया, बेटे ने फंदे

*दिव्यांग पिता की आंखों के सामने उजड़ गई दुनिया, बेटे ने फंदे से लटककर दी जान* धनघटा बांसगांव संदेश धनघटा थाना क्षेत्र के बसवारीगांव से बुधवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई। गांव निवासी 26 वर्षीय मटेलू शर्मा पुत्र गंगा प्रसाद ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में छत की कुंडी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता दिव्यांग हैं। रोज की तरह बुधवार सुबह भी जब काफी देर तक मटेलू अपने कमरे से बाहर नहीं निकला, तो पिता को चिंता हुई। उन्होंने कमरे के दरवाजे की झिरी से अंदर झांका तो उनके होश उड़ गए। अंदर मटेलू फंदे से लटका हुआ था। यह दृश्य देखते ही दिव्यांग पिता चीख पड़े। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार, मटेलू की पत्नी गर्भवती है और घर में देखभाल करने वाला कोई दूसरा सदस्य नहीं होने के कारण वह कुछ दिनों से अपने मायके गई हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही वह बदहवास हालत में ससुराल पहुंची। पति का शव देखते ही वह फूट-फूटकर रोने लगी। मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर धनघटा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments1 shares