Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

*बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला के गले से झपटी चेन और मंगलसूत्र* *सीमा

*बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला के गले से झपटी चेन और मंगलसूत्र* *सीमा

*बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला के गले से झपटी चेन और मंगलसूत्र* *सीमा विवाद में घंटों उलझी रही खाकी* गीडा। खजनी और गीडा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में गुरुवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक दंपति से छिनैती की। घटना पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के समीप छपिया स्थित सोनवान नाले पर सुबह करीब 10:30 बजे हुई। हद तो तब हो गई जब मदद के लिए पहुंची पुलिस दो घंटे तक सीमा विवाद को लेकर उलझी रही, जिसका फायदा उठाकर बदमाश सुरक्षित भागने में सफल रहे। मिली जानकारी के अनुसार बेलीपार थाना क्षेत्र के बड़ेरिया निवासी सुनील मौर्य अपनी पत्नी शीला मौर्य और दो मासूम बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से अपने ससुराल सहजनवा जा रहे थे। जैसे ही उनका परिवार एनएच–27 बाईपास पर छपिया स्थित सोनवान नाले के पास पहुंचा, पीछे से एक काले रंग की पल्सर पर सवार दो नकाबपोश युवक आए। बदमाशों ने चलती बाइक पर झपट्टा मारकर शीला मौर्य के गले से एक मंगलसूत्र, दो सोने की चेन छीन ली और देखते ही देखते तेनुआ टोल प्लाजा की दिशा में रफूचक्कर हो गए। लूट की सूचना पीड़ित ने तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची खजनी पुलिस ने करीब दो घंटे तक घटनास्थल का मुआयना किया, लेकिन बाद में यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि घटनास्थल गीडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जब पीड़ित परिवार गीडा थाने पहुंचा, तो वहां भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी। गीडा पुलिस ने पूछताछ तो की, लेकिन बिना किसी औपचारिक तहरीर के यह कहकर उन्हें वापस भेज दिया कि कुछ पता चलने पर सूचित किया जाएगा। वही स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि पुलिस ने सूचना मिलते ही घेराबंदी की होती, तो बदमाशों को पकड़ा जा सकता था। लेकिन पुलिस की प्राथमिकता अपराधी को पकड़ने के बजाय सीमांकन तय करने में रही। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक उत्तरी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने कहा फिलहाल मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मैं तुरंत इस संबंध में जानकारी ले रहा हूं। जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares