दोषियों को अभय दान, हेड मोहरीर्र को बना दिया बालिका बकरा *ड्यूटी
दोषियों को अभय दान, हेड मोहरीर्र को बना दिया बालिका बकरा *ड्यूटी पर तैनात न होने के बाद भी अकेले हेड मुहर्रिर पर कारवाई क्यों* * सहजनवां गोरखपुर * सहजनवा थाना क्षेत्र के डोहरिया कला में घर चोरी करते समय परिजनों ने चोर को पकड़ कर चोरी के जेवरात के साथ पुलिस को सौंप दिया। पुलिस चोर को पकड़ कर लॉकप में बंद कर दिया। घटना 17 मई रात्रि में 2 बजे हुई थी। सुबह तैनात थानेदार की वीआईपी ड्यूटी लगी थी। थाने की जिम्मेदार तैनात एसएसआई को सौंपी गई थी। जो घटना के दौरान थाने पर मौजूद थे। वहीं हेड मुहर्रिर की ड्यूटी 16 मई को सुबह 9 बजे से 17 मई सुबह 9 बजे तक थी। हेड मुहर्रिर के जाने के बाद ड्यूटी की जिम्मेदारी एक आरक्षी दो होमगार्ड के साथ एक पीआरडी जवान देख रहा था। 17 मई को सुबह 9.40 बजे चोर ने लघुशंका करने की इच्छा जाहिर किया था। जिसे लापक से दो होमगार्ड निकाल कर लघुशंका कराने के लिए ले गए थे। उसी दौरान मौका पाकर चोर फरार हो गया था। आखिर ड्यूटी पर तैनात अन्य जिम्मेदारों पर कारवाई क्यों नहीं हुआ जो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संदर्भ में एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने कहा कि जांच चल रही है। अन्य जो भी जिम्मेदार ड्यूटी पर तैनात थे। उन पर भी कारवाई जल्द होगी।