Bansgaon Sandesh
Login
V
Bahraich१६ मिनट पहले

शारदीय नवरात्र के दौरान जौहरा गांव में नही हुई साफ सफाई टूटी

शारदीय नवरात्र के दौरान जौहरा गांव में नही हुई साफ सफाई टूटी

शारदीय नवरात्र के दौरान जौहरा गांव में नही हुई साफ सफाई टूटी सड़कें,जलभराव व कूड़े करकट से पटी पड़ी नाली घरों से निकलने वाला गंदा पानी बीच मार्ग पर भरा बहराइच।ब्लॉक चित्तौरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जौहरा में पिछले कई माह से सफाई कर्मी के द्वारा साफ सफाई न करने से चहुंओर गंदगी व जलभराव की समस्या बनी हुई है।गांव में लगा खड़ंजा उखड़ गया है सड़कों पर गड्ढे खुद गये हैं।कूड़े करकट से नालियां पट चुकी हैं और ऊपर से बड़ी बड़ी घास उगी हैं जिससे घरों से निकला गंदा पानी बीच मार्ग पर भरा हुआ है।सुबह शाम जब श्रद्धालु आरती के लिए पूजा पंडाल जाते हैं तो रास्ते में लगे कूड़े के ढेरों से उठ रही गंदगी से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।स्थानीय निवासी गजानन का कहना है कि कई बार सफाई कर्मचारी से कहा गया है पर वह अनसुनी कर देता है।सूरज मिश्रा ने बताया कि सरकारी हैंडपंप गंदगी की चपेट में है जिससे पानी दूषित निकल रहा है।श्रवण कुमार ने कहा कि खड़ंजा उखड़ गया है और बीच रास्ते में गंदा पानी भरा हुआ है जिससे आने जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।अश्वनी कुमार वर्मा संतोष श्रीवास्तव,संचित कुमार पाण्डेय,सूर्य प्रकाश,राज कुमार राव,हेमंत,कुमार वर्मा,वकील वर्मा,आशीष कुमार वर्मा,किशन श्रीवास्तव आदि ग्रामवासियों ने गांव में साफ सफाई करवाने के लिए जिला प्रशासन से मांग की है। वकील अहमद की रिपोर्ट

0 likes
0 comments0 shares