*नवरात्र पर पत्रकारों का संगम, मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने किया फलाहार

*नवरात्र पर पत्रकारों का संगम, मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने किया फलाहार कार्यक्रम का आयोजन* *गोरखपुर।* मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, गोरखपुर द्वारा शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के सभागार में फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यस्त दिनचर्या के बीच पत्रकारों के बीच आपसी सौहार्द, एकजुटता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर समिति और प्रेस क्लब के सदस्यों के साथ शहर के कई गणमान्य लोगों ने एक साथ बैठकर सामूहिक फलाहार किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं और इस तरह के आयोजनों को आपसी मेल-मिलाप के लिए जरूरी बताया। मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर यह फलाहार कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है। इससे भागदौड़ भरी पत्रकारिता से जुड़े साथियों को एक मंच पर बैठकर संवाद और विचार साझा करने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में समिति के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।