चौरी चौरा में एस के शर्मा ने विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण

चौरी चौरा गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजसेवी एसके शर्मा ने चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोहों में शामिल होकर ध्वजारोहण किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को याद किया। माईधिया स्थित निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बहनों के साथ एसके शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर संगीता मौर्य, रामवती देवी, आशा देवी, राधिका देवी, मायावती देवी, किस्मती देवी और अंजली देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसके बाद बाले बुजुर्ग में सभासद अजय पासवान एवं ग्रामवासियों के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ राष्ट्रध्वज को नमन किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज, चौरी चौरा में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय वर्ष 1947 से क्षेत्र में शिक्षा की ज्योति जलाने और विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने का कार्य कर रहा है। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को देश और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। आज के दिन हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने के साथ अपने क्षेत्र और समाज के विकास में पूरी निष्ठा से योगदान देंगे। कार्यक्रम में महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रबंधक राम जी सहाय, प्रधानाचार्य संजय कुमार जायसवाल, राजकुमार अग्रवाल, जगदंबा अग्रवाल, पारस गुप्ता और गोरख जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।