*राष्ट्रभाषा के उत्थान से ही राष्ट्र का उत्थान हो सकता है* जनपद

*राष्ट्रभाषा के उत्थान से ही राष्ट्र का उत्थान हो सकता है* जनपद सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत संत तुलसीदास जूनियर हाईस्कूल कादीपुर के कैंपस में संत तुलसी दास पीजी कॉलेज कादीपुर सुलतानपुर द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन बौद्धिक सत्र में अपनी बात रखते हुए डॉ सुशील कुमार पांडे ने कहा कि बिना मातृ भाषा के राष्ट्र का वास्तविक उत्थान नहीं हो सकता ।आज बौद्धिक सत्र का विषय 'राष्ट्र के निर्माण में निज भाषा की भूमिका ,था ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सुशील कुमार पांडे साहित्येन्दु एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मथुरा प्रसाद सिंह 'जटायू 'उपस्थित रहे ! जटायु जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि निज भाषा को अपनाना ही व्यक्तित्व की पहचान है !मातृभाषा से ही राष्ट्र की बहुमुखी विकास हो सकता है! इस अवसर पर महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ संजीव रतन गुप्ता डॉ सतीश कुमार कुमार सिंह प्राचीन इतिहास विभाग डॉ राजकुमार सिंह समाजशास्त्र विभाग अवनीश प्रताप पांडे हिंदी विभाग के पी तिवारी अंग्रेजी विभाग उपस्थित हुए! कार्यक्रम का संचालन स्वयं सेविका प्रिया सिंह ने किया और कलश उपाध्याय अंकित उपाध्याय शगुन सिंह श्रुतिने भी अपने विचार व्यक्त किया ! इसके पूर्व प्रथम सत्र में चारों इकाइयों के स्वयंसेवक अपने-अपने चयनित गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता पैदा की! साथ ही साथ स्वयंसेवकों ने ग्राम सर्वे का प्रपत्र पूर्ण कराया !कार्यक्रम कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह डॉ सनी कुमार शुक्ला और आरजू मिश्र की की देखरेख में संपन्न हुआ।