Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

चोरमा नाले पर पम्प हाउस की मांग तेज, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी बने किसानों की आवाज

चोरमा नाले पर पम्प हाउस की मांग तेज, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी बने किसानों की आवाज

घघसरा (गोरखपुर)। पाली विकास खंड अंतर्गत राप्ती नदी पर बने चोरमा नाले के पास पम्प हाउस निर्माण की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्रीय जनता और किसानों ने इस गंभीर समस्या को लेकर समाजसेवी व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी से पहल करने की अपील की है। बरसात के मौसम में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से किनारे बसे गांवों की हजारों एकड़ फसल हर साल बाढ़ की भेंट चढ़ जाती है। किसानों का कहना है कि कई बार शासन-प्रशासन को लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है। इस मुद्दे पर सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रशांत त्रिपाठी ने क्षेत्र का दौरा किया और किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को शासन स्तर तक मजबूती से उठाया जाएगा, ताकि किसानों को हर साल होने वाले नुकसान से राहत मिल सके। किसानों का मानना है कि यदि राप्ती नदी के बांध के किनारे पम्प हाउस का निर्माण हो जाए, तो बाढ़ के पानी की निकासी आसान होगी और फसलों को बचाया जा सकेगा। इस दौरान दीपेंद्र, भीरमन, कैलाश, सुखई, माताबदल, हरिकेश, समुन्दर, भोरई, तेज प्रताप निषाद, सिरपत, प्रेम शंकर निषाद, शुभम और जितेंद्र सहित कई किसान मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares