Bansgaon Sandesh
Login
D
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया निर्मित महारानी चंडिका क्षत्रिय छात्रावास, देवरिया के एक

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया निर्मित महारानी चंडिका क्षत्रिय छात्रावास, देवरिया के एक

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया निर्मित महारानी चंडिका क्षत्रिय छात्रावास, देवरिया के एक कक्ष का जीर्णोद्धार क्षत्रिय समाज के भामाशाह, क्षत्रियोचित गुण, धर्म, संस्कृति, परम्परा, और क्षात्र धर्म के ध्वज वाहक, तथा विकास खण्ड लार के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री अमित सिंह जी बबलू (प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल क्षत्रिय महासभा, उत्तर प्रदेश) के कर कमलों द्वारा आज दिनांक 02/10/26 दिन शुक्रवार को दोपहर 02 बजे से किया गया जिसमें क्षत्रिय समाज के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौके पर रहे मौजूद l अखिल क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश, महारानी चंडिका शिक्षा समिति देवरिया और जनपद देवरिया का क्षत्रिय समाज मुख्य अतिथि लाल ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह उर्फ बबलू का जोरदार स्वागत किया गया कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्य अतिथि के साथ समस्त पदाधिकारी ने राजमाता कुंवारी देवी के चित्र पर माला व पुष्प चढ़कर बंधन और अभिनंदन किया गया वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षत्रिय समाज के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह उर्फ मामा रणविजय सिंह बघेल रणजीत सिंह मांधाता सिंह सोनू शाही सहित काफी तादात में क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद इस कार्यक्रम से क्षत्रिय समाज राजनीतिक पहलू से भी एक मजबूत संदेश देने का कार्य किया कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने अपना-अपना विचार क्षत्रिय समाज के उत्थान और विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ने पर बोल दिया गया वहीं वक्ताओं ने यह भी कहा कि हम लोगों के सामने आज के प्रवेश में बहुत चुनौतियां सामने आ रही हैं उसका हम लोग एकजुट होकर मुकाबला करें तभी हम लोगों का मूलभूत अस्तित्व सुरक्षित रह पाएगा साथी वक्ताओं ने यह भी कहा कि हम लोगों की जो संताने हैं उनको भी सही मार्गदर्शन देने पर हम सभी को प्रयास करना होगा जिससे हम लोगों की संतानों का भविष्य आने वाली चुनौतियों का सामना कर सके कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों ने अपना अपना विचार रखा क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस के विकास पर भी सबका सहयोग एवं समर्थन पर जोर दिया गया जिससे क्षत्रिय समाज का यह एक आधार स्तंभ सुरक्षित रहे जिससे आने वाले समय में हम लोगों के लिए यह एक मिसाल बन सके। लोकार्पणोपरांत अखिल क्षत्रिय महासभा की मासिक बैठक भी छात्रावास परिसर में आयोजित की गई l रणविजय सिंह बघेल,एड.अरविंद कु.सिंह वार्डेन सदस्य महारानी चंडिका शिक्षा समिति राष्ट्रीय सचिव जिला अध्यक्ष अखिल क्षत्रिय महासभा राघवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री अखिल क्षत्रिय महासभा, उत्तर प्रदेश देवरिया

0 likes
0 comments1 shares