यूपी: नौ मार्च को मुख्यमंत्री का आवास घेरेंगे 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी,

यूपी: नौ मार्च को मुख्यमंत्री का आवास घेरेंगे 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी, सुप्रीम कोर्ट में दखल देने की मांग बीते कई महीनों से संघर्ष कर रहे 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी नौ मार्च को सीएम योगी के आवास का घेराव करेंगे। 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी नौ मार्च को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। अभ्यर्थियों का आरोप है की इस मामले में सरकार कोई पहल नहीं कर रही जिससे मामला लटकता चला जा रहा है। इस प्रकरण की अगली सुनवाई 19 मार्च को है। अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे धनंजय गुप्ता ने कहा कि इस प्रकरण के निस्तारण के लिए सरकार की ओर से कोई ठोस पहल न करने से सुप्रीम कोर्ट में बार बार डेट लग रही है। इसीलिए हमने 9 मार्च को मुख्यमंत्री आवास का घेराव का फैसला लिया है। उन्होंने कहा की इस मामले में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट, मुख्यमंत्री द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट और लखनऊ हाईकोर्ट डबल बेंच का फैसला सब हमारे पक्ष में है। फिर भी हमारे साथ न्याय नहीं किया जा रहा है। हमें सीएम से न्याय की उम्मीद है।