Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpur३५ मिनट पहले

छात्र-छात्राओं ने ली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता

छात्र-छात्राओं ने ली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता

खजनी। श्रीमती द्रौपदी देवी त्रिपाठी पीजी कॉलेज रुद्रपुर, खजनी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सौजन्य से सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण की। जिला संयोजक शुभम मिश्रा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुनिया का सबसे बड़ा विद्यार्थियों का संगठन है, जो सदैव विद्यार्थियों के हित के लिए खड़ा रहता है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार तिवारी ने परिषद के सदस्यों का आभार जताया। इस अवसर पर जिला संयोजक उज्जवल भट्ट, अशोक, करुणेश, डॉ. लता श्रीवास्तव, अजय कुमार सिंह, श्रीराम सिंह, नागेंद्र सिंह, डॉ. सत्येंद्र कुमार, सागरिका सिंह, जया चौधरी, अवनिश चंद्र पांडेय, डॉ. अविनाश पति त्रिपाठी सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares