Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुलतानपुर। सर्विलांस सेल और स्वाट टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए

सुलतानपुर। सर्विलांस सेल और स्वाट टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 20 लाख रुपये कीमत के 121 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया।पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नोडल के पर्यवेक्षण में प्रभारी सर्विलांस सेल/एसओजी शिवानंद यादव के नेतृत्व में टीम लगातार गुम मोबाइलों की मॉनिटरिंग कर रही थी।शिकायतकर्ताओं द्वारा ऑनलाइन पोर्टल और पुलिस कार्यालय में दिए गए प्रार्थना पत्रों के आधार पर तकनीकी सर्विलांस के जरिए अलग-अलग स्थानों से मोबाइल बरामद किए गए।बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। इनमें वीवो के 33, रियलमी के 20, सैमसंग के 17, रेडमी के 14, ओप्पो के 13, इंफिनिक्स और पोको के सात-सात, वन प्लस के पांच, मोटोरोला के तीन तथा टेक्नो के दो मोबाइल शामिल हैं।मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने सुलतानपुर पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर मोबाइल ब्लॉक कराएं, ताकि तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से उसकी शीघ्र बरामदगी संभव हो सके।मोबाइल बरामद करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवानंद यादव, हेड कांस्टेबल अनुराग सिंह, कांस्टेबल अभिषेक यादव, शैलेन्द्र कुमार, ललित सिंह, प्रदीप दुबे, ऋत्विक दीक्षित और शैलेष राजभर शामिल रहे।

0 likes
0 comments0 shares