Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

*"कागजों पर चमका, जमीन पर दम तोड़ रहा पंचायत भवन; सुल्तानपुर के

*"कागजों पर चमका, जमीन पर दम तोड़ रहा पंचायत भवन; सुल्तानपुर के दोस्तपुर ब्लॉक का कारनामा।"* सुल्तानपुर (दोस्तपुर): उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर ब्लॉक से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ के ग्राम पंचायत खालिसपुर दुर्गा में सरकारी धन के दुरुपयोग की जीती-जागत तस्वीरें प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व प्रधान चिंतामणि यादव के कार्यकाल के दौरान लगभग 19 लाख रुपये की लागत से पंचायत भवन का निर्माण कराया गया था। सूत्रों के अनुसार, इस भवन के लिए लगभग ₹18.50 लाख का भुगतान भी किया जा चुका है। लेकिन धरातल पर स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। महज 3 साल पहले बना यह भवन आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। स्थानीय निवासियों ने प्रधान और ठेकेदार पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए भवन की कमियां गिनाई हैं। भवन में न तो खिड़कियाँ लगाई गई हैं और न ही फर्श पर पीसीसी (PCC) का काम हुआ है। दीवारें बिना प्लास्टर के खड़ी हैं और पूरी इमारत पर पेंटिंग का नामोनिशान नहीं है। घटिया निर्माण सामग्री के कारण भवन अभी से जर्जर होने लगा है, जिससे सरकारी पैसे की बर्बादी साफ झलक रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से इस घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। अब देखना यह होगा कि क्या सुल्तानपुर प्रशासन दोषी पूर्व प्रधान और ठेकेदार पर कोई कड़ी कार्रवाई करता है या यह मामला फाइलों में ही दबा रह जाएगा।

0 likes
0 comments0 shares