Bansgaon Sandesh
Login

60 लाख से संवरेगा शास्त्रीनगर का तालाब,बनेगा सरोवर और पार्क पालिका अध्यक्ष

60 लाख से संवरेगा शास्त्रीनगर का तालाब,बनेगा सरोवर और पार्क पालिका अध्यक्ष

60 लाख से संवरेगा शास्त्रीनगर का तालाब,बनेगा सरोवर और पार्क पालिका अध्यक्ष ने किया सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ,जल्द लगेगी लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा* सुलतानपुर। नगर पालिका परिषद सुलतानपुर ने वार्ड शास्त्रीनगर स्थित भोले बाबा मंदिर और पुलिस चौकी के निकट पुराने तालाब के कायाकल्प की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 60 लाख रुपये की लागत से होने वाले जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया।पालिका अध्यक्ष ने बताया कि वर्षों से उपेक्षित यह तालाब जर्जर हालत में था। पूर्व सांसद मेनका गांधी और स्थानीय नागरिक लगातार इसे सरोवर व पार्क के रूप में विकसित करने की मांग कर रहे थे। अब तालाब को नया स्वरूप देते हुए चारों ओर पक्की सीढ़ियां, बाउंड्रीवाल, फाउंटेन, हाईमास्ट लाइट, इंटरलॉकिंग पाथवे, बैठने के लिए ग्रेनाइट युक्त बेंच, पौधरोपण, सबमर्सिबल पंप और लोहे का गेट लगाया जाएगा।उन्होंने घोषणा की कि तालाब के निकट पेडस्टल बनाकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा भी स्थापित कराई जाएगी।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग पर इस परियोजना को आगे बढ़ाया गया है। यह कार्य जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज, सहायक अभियंता संतोष कुमार, स्थानीय सभासदों समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। तालाब के सौंदर्यीकरण से शास्त्रीनगर क्षेत्र को एक नया आकर्षक सार्वजनिक स्थल मिलने की उम्मीद है।

0 likes
0 comments0 shares