मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भाजपा नेत्री बबिता अखिलेश तिवारी की मुलाकात, पश्चिम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भाजपा नेत्री बबिता अखिलेश तिवारी की मुलाकात, पश्चिम बंगाल की चुनावी सफलता का किया जिक्र सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सुलतानपुर दौरे के दौरान भाजपा नेत्री बबिता अखिलेश तिवारी ने उनका स्वागत कर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान बबिता अखिलेश तिवारी ने पश्चिम बंगाल में अपने प्रभारी कार्यकाल का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री को बताया कि जिन क्षेत्रों में उनकी जिम्मेदारी रही, उनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा वाले 28 विधानसभा क्षेत्रों में से 27 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगठन की मजबूती और जनसेवा के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का संदेश दिया। बबिता अखिलेश तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री का स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।