Hamirpur५ दिन पहले
एक वर्ष से मानदेय न मिलने पर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन

कुरारा (हमीरपुर)। विकास खंड कार्यालय कुरारा में कार्यरत संविदा कर्मियों ने लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मनोज कुमार एवं रविकरण ने बताया कि वे अक्टूबर 2024 से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में कार्यरत हैं। चौदह माह से मानदेय न मिलने के कारण पारिवारिक दायित्व निभाने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने शीघ्र भुगतान कराए जाने की मांग की।
300 likes
0 comments0 shares