Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipur१३ दिन पहले

जखनियां में कबाड़ गोदाम में अराजक तत्वों ने लगाई आग, लाखों का

जखनियां में कबाड़ गोदाम में अराजक तत्वों ने लगाई आग, लाखों का

जखनियां में कबाड़ गोदाम में अराजक तत्वों ने लगाई आग, लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा टला गाजीपुर (जखनियां)। जखनियां तहसील अंतर्गत ग्राम सभा कुडिंला निवासी संदीप कुमार पुत्र रामधनी राम के कबाड़ गोदाम में अराजक तत्वों द्वारा आग लगाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। संदीप कुमार का गोदाम धार हमीरपुर बोझंवा के पास एनएच-124डी हाईवे पर स्थित है, जहां बीती रात दिनांक 06 फरवरी 2026 को लगभग 12 बजकर 50 मिनट पर अज्ञात अराजक तत्वों ने आग लगा दी।बताया जाता है कि रात के समय संदीप कुमार के परिवार का एक सदस्य बाहर निकला, तभी उसने गोदाम से आग की लपटें उठती देखीं। तत्काल शोर मचाकर परिवारजनों एवं गांव वालों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व परिजनों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान स्थानीय थाना भुड़कुडा़ व फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गोदाम में कई टन स्क्रैप रखा हुआ था, यदि आग उसकी चपेट में आ जाती तो भारी तबाही हो सकती थी, लेकिन समय रहते गांव वालों की तत्परता और प्रशासन की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया।आग बुझाने के दौरान गांव के कुछ लोग झुलस भी गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि कुमार का पैर, सोनू चौहान के पैर तथा शमसुद्दीन के पैर झुलसने की सूचना है। घायलों को उपचार हेतु ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग ने कुछ समय के लिए विकराल रूप धारण कर लिया था, लेकिन समय रहते उस पर काबू पा लिया गया। गोदाम स्वामी संदीप कुमार ने बताया कि उनके गोदाम में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनमें घटना से करीब 10 मिनट पहले दो बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति गोदाम के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनके जाने के कुछ ही देर बाद आगजनी की घटना हुई। संदीप कुमार ने बताया कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, इसके बावजूद यह कृत्य अराजक तत्वों द्वारा किया गया प्रतीत होता है। उन्होंने मामले की सूचना स्थानीय थाने में दे दी है। आगजनी से उन्हें लगभग 5 से 6 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। अब यह देखना होगा कि पुलिस प्रशासन ऐसे अराजक तत्वों के विरुद्ध क्या कार्रवाई करता है।

600 likes
0 comments1 shares