Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

लेखपालों ने बढ़ाई प्रशासन की धड़कन, लेखपाल संघ में जमा होने लगे

लेखपालों ने बढ़ाई प्रशासन की धड़कन, लेखपाल संघ में जमा होने लगे बस्ते सुल्तानपुर : खतौनी में अंश निर्धारण और फार्मर रजिस्ट्री के कार्य के दबाव के चलते लेखपालों ने अतिरिक्त चार्ज वाली ग्राम पंचायत के बस्ते जमा करने शुरू कर दिए हैं। सदर तहसील के लेखपाल संघ भवन में अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की मौजूदगी में बस्ते जमा किए जा रहे हैं। अधिकारियों के उत्पीड़न के चलते लेखपालों ने यह निर्णय लिया है। अध्यक्ष सुनील सिंह का कहना है कि जो हलका संबंधित लेखपाल को अलॉट किया गया है, उसी में वह कार्य करेगा। इस मौके पर लेखपाल संघ के सदस्य लेखपाल तहसील अध्यक्ष सुनील सिंह, शान मोहम्मद, राजेश श्रीवास्तव, प्रवीण, केके पाल, बजरंगबली, आशीष, पंकज, विजय साहू मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares