Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpur१ मिनट से कम पहले

संविधान के अधिकार और कर्तव्यों से रूबरू हुए नौनिहाल, जागरूकता का लिया संकल्प

संविधान के अधिकार और कर्तव्यों से रूबरू हुए नौनिहाल, जागरूकता का लिया संकल्प

घघसरा गोरखपुर । उच्च प्राथमिक विद्यालय पुण्डा में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संविधान एवं नागरिक कर्तव्य गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों, मूल कर्तव्यों तथा संविधान की प्रस्तावना से जुड़े अधिकारों और दायित्वों को अपनी कलाकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के जरिए समाज में नागरिक कर्तव्यों और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। उन्होंने संकल्प लिया कि वे स्वयं संविधान के मूल्यों का पालन करने के साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का प्रयास करेंगे। इस दौरान शिक्षकगण ने छात्र-छात्राओं को संविधान, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बच्चों को संविधान का सम्मान एवं पालन करने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, जिम्मेदारी और सामाजिक सहभागिता की भावना विकसित करने पर जोर दिया गया।

0 likes
0 comments0 shares