Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow२ मिनट पहले

2017 से पहले सपा के शोहरों से बेटियां परेशान थीं, कहावत थी-

2017 से पहले सपा के शोहरों से बेटियां परेशान थीं, कहावत थी-

2017 से पहले सपा के शोहरों से बेटियां परेशान थीं, कहावत थी- देख सपाई, बिटिया घबराई' : गोरखपुर में सीएम योगी, महिला शरणालय का किया लोकार्पण *गोरखपुर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर में राजकीय महिला शरणालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। चरगांवा में कृषि विभाग के बीज गोदाम के समीप आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश की क्या स्थिति थी, सब जानते हैं। तब कहावत थी- देख सपाई, बिटिया घबराई। सपा के शोहदों से बेटियां परेशान थीं, उनकी पढ़ाई पर संकट था। सीएम ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश दंगा और कर्फ्यू मुक्त है। युवाओं को रोजगार मिल रहा है और बेटियां सुरक्षित हैं। *8.05 करोड़ से बना है नया भवन* चरगांवा में 8 करोड़ 5 लाख 42 हजार रुपये की लागत से महिला शरणालय के नए भवन का निर्माण कराया गया है। इस भवन में 100 महिलाओं के रहने की क्षमता है। इसमें रहने के साथ-साथ अन्य सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। *इससे पहले भागवत कथा में हुए शामिल* इससे पहले सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे थे। वहां उन्होंने कहा कि भारत में करीब 5000 वर्षों से भागवत कथा की परंपरा चली आ रही है। यह ज्ञान, भक्ति और निष्काम कर्म की प्रेरणा देने के साथ जीवन के उद्देश्य को समझने का मार्ग दिखाती है।

0 likes
0 comments0 shares