Bansgaon Sandesh
Login
Minhajalisiddiqui Ali
Gorakhpurलगभग ९ घंटे पहले

कैंडल जलाकर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज की पूज्य माता जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कैंडल जलाकर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज की पूज्य माता जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि गोरखपुर: नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क में आज 'गोरखपुर अग्रहरी समाज' के तत्वावधान में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज की पूज्य माता जी के निधन पर कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व समाज के अध्यक्ष विमल अग्रहरी एवं संचालन महामंत्री सुशील अग्रहरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां लेकर और पुष्प अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को नमन किया, साथ ही दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष विमल अग्रहरी ने कहा, "माता जी का संपूर्ण जीवन सादगी, त्याग और उच्च संस्कारों की जीवंत मिसाल रहा है। आज उनके द्वारा दिए गए उन्हीं संस्कारों की बदौलत पूज्य महाराज जी पूरे प्रदेश और देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।" वहीं, महामंत्री सुशील अग्रहरी ने अपने भावपूर्ण और ओजस्वी संबोधन में कहा, "जिस कोख ने गोरक्षपीठ और समूचे राष्ट्र को 'योगी' जैसा तपस्वी, राष्ट्रभक्त और युगपुरुष दिया, वह मातृशक्ति सदैव वंदनीय और अमर रहेगी। एक जननी का तप ही पुत्र के रूप में राष्ट्र की सेवा बनकर फलीभूत होता है; माता जी का जाना केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे सनातन समाज की अपूरणीय क्षति है। आज प्रज्वलित ये दीप उस महान मातृशक्ति के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक हैं, और गोरखपुर का संपूर्ण अग्रहरी समाज इस कठिन घड़ी में पूज्य महाराज जी के साथ पूरी संवेदना और शक्ति के साथ खड़ा है।" कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित: ओम प्रकाश अग्रहरी, मदन अग्रहरी, भोला अग्रहरी, जितेंद्र अग्रहरी, रितेश अग्रहरी, उमेश अग्रहरी, श्यामू अग्रहरी, अधिवक्ता ओम प्रकाश अग्रहरी, आकाश अग्रहरी, महेंद्र अग्रहरी, चंदन अग्रहरी, सूर्य प्रकाश अग्रहरी, अरविंद अग्रहरी, मनोज अग्रहरी, आशीष अग्रहरी, नितेश अग्रहरी, अंकित अग्रहरी, शैलेश अग्रहरी, प्रहलाद अग्रहरी, जय कुमार अग्रहरी, जयप्रकाश अग्रहरी, रवि अग्रहरी, मनीष अग्रहरी, शक्ति अग्रहरी एवं वेद प्रकाश अग्रहरी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरण स्थान दे l

0 likes
0 comments0 shares