Bansgaon Sandesh
Login

सुल्तानपुर मनरेगा में धांधली के आरोप,मंत्री ने डीएम से जांच कर कार्रवाई

सुल्तानपुर मनरेगा में धांधली के आरोप,मंत्री ने डीएम से जांच कर कार्रवाई के लिए कहा।कुड़वार ब्लॉक की ग्राम पंचायत अझुई में मनरेगा कार्यों में कथित अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत ने तूल पकड़ लिया है।मामले में पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह को पत्र भेजकर जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कराने को कहा है।शिकायत में ग्राम प्रधान और प्रशासनिक अधिकारियों पर मनरेगा में कराए गए कार्यों में अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं।मंत्री ने प्रकरण की गंभीरता से जांच कराकर कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।अब जांच के बाद ही आरोपों की हकीकत और जिम्मेदारों की भूमिका साफ होगी।

0 likes
0 comments0 shares