Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर बरगद का पौधा रोपित, गंगा समग्र ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर बरगद का पौधा रोपित, गंगा समग्र ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बड़हलगंज। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर गंगा समग्र, बड़हलगंज द्वारा कलूट शाह शिवाला घाट पर पर्यावरण जागरूकता एवं गंगा संरक्षण को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बरगद का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा प्रकृति और नदियों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं प्रांत नदी घाट प्रमुख श्री यतींद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के प्राण हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने गंगा सहित सभी नदियों की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए जनसहभागिता को आवश्यक बताया। इस अवसर पर डॉ. चिंतामणि त्रिपाठी, डॉ. पी.डी. राव तथा डॉ. रजनीश चौरसिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को पर्यावरण संरक्षण के अभियान से जुड़ना होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रांत नदी घाट प्रमुख श्री यतींद्रनाथ त्रिपाठी का 76वां जन्मदिन भी सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। संध्या समय आयोजित भव्य गंगा आरती में बड़ी संख्या में महिलाओं सहित श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गंगा आरती के दौरान पूरा घाट श्रद्धा और भक्ति के वातावरण से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर हरिशंकर सिंह, संतोष पांडेय, महेंद्र जायसवाल, अजय दुबे, विनय कुमार पांडेय, ओमप्रकाश गुप्ता, राजकुमार भारती, सौरभ भारती, मीडिया प्रभारी राजीव जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक आचार्य मुन्ना निगम ने किया।

0 likes
0 comments0 shares