Sultanpurलगभग १ घंटा पहले
खेद का विषय है कि कुछ अराजक तत्वों के द्वारा अपने व्यक्तिगत

खेद का विषय है कि कुछ अराजक तत्वों के द्वारा अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है तथा बिना विधिक अनुमति के जुलूस व अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किए जाने और उन्हें उसमें सम्मिलित होने की अपील की जा रही है जो अविधिक व असंवैधानिक है। ऐसे असंवैधानिक एवं विधि विरुद्ध कार्यक्रमों में शामिल होने से अराजकता फैलेगी और शांति व्यवस्था प्रभावित होगी और छात्रों का भविष्य भी खराब होगा। अतः समस्त अभिभावकों, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों से यह अपील है कि वह छात्रों को सही बात से अवगत कराएं और ऐसे किसी भी अविधिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने से रोके और उनका भविष्य खराब न होने दें। विदित हो कि जनपद में पूर्व से धारा 163 BNSS लागू है तथा उसका उल्लंघन करने पर कठोर विधिक कार्यवाही की जायेगी।*
0 likes
0 comments0 shares