धस्का में प्रतिभाओं का सम्मान, मेधावियों को मिली नई उड़ान बाबूलाल यादव

धस्का में प्रतिभाओं का सम्मान, मेधावियों को मिली नई उड़ान बाबूलाल यादव की 14वीं पुण्यतिथि पर हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सत्संग ने बांधा समां कौड़ीराम, गोरखपुर। धस्का स्थित अनंता मैरिज हॉल में 19 अगस्त को स्मृतिशेष बाबूलाल यादव की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विशिष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र की प्रतिभाओं और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, संत समागम और सत्संग का भी आयोजन हुआ, जिससे पूरा आयोजन स्थल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वोदय किसान पीजी कॉलेज, कौड़ीराम के प्राचार्य डॉ. राम कृपाल राय ने की। मुख्य अतिथि धरा धाम इंटरनेशनल के मानद कुलपति एवं प्रमुख, सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय रहे। विशिष्ट अतिथि केशव चैरिटेबल हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक केशव प्रसाद श्रीवास्तव एवं डॉ. संजय कुमार रहे। समारोह में डॉ. सतीश चंद शुक्ला, अजय कुमार पाण्डेय, डॉ. विनय श्रीवास्तव, गौतम पाण्डेय, विनोद गुप्ता, संतोष त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह, उमाशंकर राय, आलोक दूबे, अभिमन्यु राय, कन्हैया गुप्ता, डॉ. अमिताभ पाण्डेय, रत्नाकर त्रिपाठी, संजय मिश्र, ईश्वर चन्द्र मद्धेशिया, अनिल गौतम, विष्णु यादव एवं जिला पंचायत सदस्य रामभजन सहित अनेक गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान कक्षा 10 में शिखा गौड़ ने प्रथम, कुमारी सलोनी ने द्वितीय तथा अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दिव्यांश यादव, सन्नी कुमार, अमन गौड़, अभिषेक गौड़, शिखा एवं शिवांगी को भी सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को साइकिल, उपहार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। कक्षा 12 में सिम्मी गौड़ प्रथम, शिवांगी यादव द्वितीय तथा अंशु कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वहीं रेखा प्रजापति, सुरभि प्रजापति एवं रोशन कुमार को भी सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को साइकिल, उपहार एवं प्रमाण-पत्र दिया गया। आयोजकों ने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सत्संग ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। आयोजन में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं लोग मौजूद रहे।