*गीडा में आज आपदा प्रबंधन की तैयारियों का होगा आकलन, IOCL परिसर
*गीडा में आज आपदा प्रबंधन की तैयारियों का होगा आकलन, IOCL परिसर में मॉक अभ्यास* सहजनवा गोरखपुर संभावित औद्योगिक आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), गोरखपुर के निर्देशन में आज एक महत्वपूर्ण अभ्यास आयोजित किया जा रहा है। प्रशासनिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह अभ्यास तहसील सहजनवां के उप जिलाधिकारी नमन मेहता, तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, नायब तहसीलदार राम सूरज, एवं राजस्व टीम एवं फायर ब्रिगेड की टीम के निर्देशन आई ओ सी एल परिसर में माॅक अभ्यास किया। गीडा क्षेत्र स्थित एक औद्योगिक परिसर में आयोजित होगा। यह अभ्यास मुख्य रूप से रासायनिक आपात स्थिति, भूकंप और अग्नि सुरक्षा जैसे परिदृश्यों पर केंद्रित रहेगा।दोपहर करीब 12 बजे के बाद शुरू होने वाले इस पूर्व नियोजित अभ्यास में आपदा प्रबंधन की पूरी श्रृंखला का रिहर्सल किया जाएगा। इसमें जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन, राजस्व, होम गार्ड्स, आपदा मित्र सहित कई औद्योगिक इकाइयों के संसाधनों का समन्वय देखने को मिलेगा। अभ्यास के क्रम में सूचना तंत्र को सक्रिय करना, संबंधित विभागों को अलर्ट करना, राहत वाहनों के लिए मार्ग सुगम बनाना, स्टेजिंग एरिया का निर्माण, संयुक्त बचाव अभियान और घायलों के उपचार एवं अस्पताल पहुंचाने जैसी प्रक्रियाओं का क्रमवार प्रदर्शन किया जाएगा। अभ्यास के अंत में अधिकारियों द्वारा पूरी कार्रवाई की समीक्षा भी की जाएगी।DDMA के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभ्यास का उद्देश्य किसी भी आकस्मिक स्थिति में विभागों के बीच त्वरित समन्वय और प्रतिक्रिया क्षमता को सुदृढ़ करना है, ताकि भविष्य में किसी भी वास्तविक आपदा के दौरान जान-माल के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यह केवल एक पूर्व नियोजित मॉक ड्रिल है, इसे वास्तविक घटना न समझें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।