Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoriaलगभग ४ घंटे पहले

देवरिया: तेज रफ्तार एंबुलेंस ने ई-रिक्शा और पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, तीन

देवरिया: तेज रफ्तार एंबुलेंस ने ई-रिक्शा और पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, तीन

देवरिया: तेज रफ्तार एंबुलेंस ने ई-रिक्शा और पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, तीन सिपाही समेत चार घायल देवरिया। शहर के कोतवाली क्षेत्र स्थित शिव मंदिर चौराहे पर गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इसके बाद एंबुलेंस चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को भी अपनी चपेट में लेती चली गई। हादसे में तीन पुलिसकर्मी और ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज, देवरिया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीनों आरक्षियों को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है। ई-रिक्शा चालक का भी इलाज चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल एंबुलेंस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। चालक से पूछताछ की जा रही है और उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि एंबुलेंस चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है तथा नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

1 likes
0 comments0 shares