Bansgaon Sandesh
Login
D
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

देवरिया ब्यूरो प्रचंड गर्मी में बिजली व्यवस्था चरमराई, ट्रांसफार्मरों से निकल रही

देवरिया ब्यूरो प्रचंड गर्मी में बिजली व्यवस्था चरमराई, ट्रांसफार्मरों से निकल रही

देवरिया ब्यूरो प्रचंड गर्मी में बिजली व्यवस्था चरमराई, ट्रांसफार्मरों से निकल रही चिंगारियां, घंटों गुल रही बिजली, रिपोर्टर , देवरिया। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते बिजली लोड के चलते देवरिया शहर की विद्युत व्यवस्था पर दबाव साफ दिखाई देने लगा है। शहर के विभिन्न मोहल्लों में लगे पुराने ट्रांसफार्मर और जर्जर विद्युत तारों से चिंगारियां निकलने तथा धुआं उठने की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं बार-बार बिजली कटौती और घंटों लाइट गुल रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रचंड गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरों में रहना मुश्किल हो गया है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में ट्रांसफार्मरों के ओवरलोड होने के कारण फाल्ट की समस्या बढ़ गई है, जिससे बार-बार आपूर्ति ठप हो रही है। मोहल्लावासियों ने आरोप लगाया कि वर्षों पुराने ट्रांसफार्मर और जर्जर तारों को अब तक नहीं बदला गया है। बढ़ती आबादी और बिजली खपत के अनुरूप क्षमता वृद्धि नहीं होने से आए दिन संकट की स्थिति पैदा हो रही है। लोगों ने विभाग से तत्काल नए ट्रांसफार्मर लगाने, जर्जर तारों को बदलने तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। गर्मी से बेहाल नागरिकों का आक्रोश उस समय और बढ़ गया जब कई क्षेत्रों में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही। लोगों का कहना है कि एक ओर तापमान लगातार बढ़ रहा है, दूसरी ओर बिजली व्यवस्था की बदहाली ने उनकी मुश्किलें दोगुनी कर दी हैं। हालांकि विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बढ़े हुए लोड के कारण कुछ स्थानों पर तकनीकी समस्याएं उत्पन्न हुई हैं, जिन्हें दूर करने के लिए टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। इसके बावजूद शहरवासियों को स्थायी समाधान का इंतजार है। बढ़ती गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था की यह बदहाली विभागीय तैयारियों पर सवाल खड़े कर रही है। यदि समय रहते जर्जर उपकरणों को नहीं बदला गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

1 likes
0 comments0 shares