Sultanpur१३ मिनट पहले
सुल्तानपुर लखनऊ-बलिया हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस और बाइक की टक्कर
सुल्तानपुर लखनऊ-बलिया हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान दीपचंद्र कश्यप (28) पुत्र निवासी मानेपारा थाना कादीपुर के रूप में हुई है।दुर्घटना मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर जंगलिया मोड़ के पास हुई,जहां कादीपुर से सुल्तानपुर जाने वाले मार्ग पर रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रोडवेज बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में युवक की जान गई है।पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
0 likes
0 comments0 shares