Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग ३ घंटे पहले

कल बल्दीराय पहुंचेगी कलश वंदन यात्रा,छह पड़ावों पर होगा स्वागत सुल्तानपुर। संत

कल बल्दीराय पहुंचेगी कलश वंदन यात्रा,छह पड़ावों पर होगा स्वागत सुल्तानपुर। संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में काशी से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए कलश वंदन यात्रा कल 17 अगस्त को इसौली विधानसभा क्षेत्र के बल्दीराय मंडल पहुंचेगी।यात्रा के स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।यात्रा का पहला पड़ाव सुबह 10 बजे गोपालापुर (लंगड़ी) में होगा। इसके बाद 11 बजे देहली,दोपहर 12 बजे बहुरावां,12:30 बजे अतानगर,1 बजे बिही निदुरा और 2 बजे पारा में यात्रा का स्वागत किया जाएगा।भाजपा बल्दीराय मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय से पहले पहुंचकर यात्रा का श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत करने की अपील की है।अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।

0 likes
0 comments0 shares