15 साल बाद जागी प्रशासन की नींद: ग्रामीणों के विरोध से हाजीपुर

15 साल बाद जागी प्रशासन की नींद: ग्रामीणों के विरोध से हाजीपुर बरेसर की जर्जर सड़क और नाले का निर्माण शुरू चाम पंचायत के हाजीपुर बरेसर गांव में पिछले 15 वर्षों से उपेक्षित पड़ी सड़क और जलजमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों का विरोध आखिरकार रंग लाया। लंबे समय से बदहाल इस सड़क के कारण आम लोगों के साथ-साथ पास स्थित मस्जिद में नमाज अदा करने आने वाले सैकड़ों मुस्लिम भाइयों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। गंदगी और जलभराव के कारण बीमारियों का खतरा भी लगातार बना हुआ था।स्थानीय समाजसेवी राहुल दुबे ने बताया कि सड़क की स्थिति बेहद खराब थी और कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने संगठित होकर विरोध प्रदर्शन किया और संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया।गांव के लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस मुद्दे को मजबूती से नहीं उठाया जाता, तो शायद आज भी सड़क और नाले का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाता। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इस पहल के बाद गांव की अन्य कई सड़कों पर भी काम शुरू हुआ, जो वर्षों से लंबित थीं।प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई की, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इस पर ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों और उत्तर प्रदेश शासन का आभार व्यक्त किया।ग्रामीणों का मानना है कि मजबूत जनभागीदारी और जागरूकता से ही विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।