पटाखा दुकानदारों को पुलिस ने दिए सुरक्षा के निर्देश, अग्निशमन यंत्र चलाने का तरीका समझाया

पटाखा दुकानदारों को पुलिस ने दिए सुरक्षा के निर्देश, अग्निशमन यंत्र चलाने का तरीका समझाया गौरगंज/बेलघाट, गोरखपुर। दीपावली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बेलघाट पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने क्षेत्र में पटाखा विक्रेताओं की दुकानों पर पहुंचकर सुरक्षा मानकों की जानकारी दी और शासन-प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी। पुलिसकर्मियों ने पटाखा दुकानदारों को बताया कि दुकान पर अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) सहित आग बुझाने के आवश्यक उपकरण रखना अनिवार्य है। पटाखों की बिक्री के दौरान विशेष सावधानी बरतें और दुकान के आसपास ज्वलनशील पदार्थ न रखें। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस टीम ने दुकानदारों को अग्निशमन यंत्र चलाने का तरीका समझाया और उसका व्यावहारिक प्रदर्शन भी करके दिखाया, ताकि आग लगने की स्थिति में तत्काल बचाव किया जा सके। इस दौरान हल्का प्रभारी एसआई संतोष कुमार बाजपेई, एसआई मनोज कुमार वर्मा, कांस्टेबल फैजान अफसर एवं महिला कांस्टेबल शालिनी सिंह मौजूद रहीं। पुलिस टीम ने दुकानदारों से सुरक्षा नियमों का गंभीरता से पालन करने तथा किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की अपील की। स्थान: गौरगंज, पोस्ट बेलघाट, जिला गोरखपुर।