पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मुंगारी में धूमधाम से आयोजित हुआ

पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मुंगारी में धूमधाम से आयोजित हुआ वार्षिक क्रीड़ा उत्सव भीरपुर क्षेत्र के पी एम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मुंगारी, करछना में आज दिनांक 02 फरवरी 2026 (सोमवार) को वार्षिक क्रीड़ा उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अर्चना, ब्लॉक प्रमुख श्री कमलेश द्विवेदी एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत निरीक्षक पीएम सिंह द्वारा मां सरस्वती को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। क्रीड़ा उत्सव के अंतर्गत रस्सी कसी, खो-खो, शतरंज, छूकर पहचानो, म्यूजिकल चेयर, कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में सरस्वती वंदना, स्वागत नृत्य एवं योग मुद्राओं पर आधारित नृत्य प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया, जिसे सभी ने खूब सराहा। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण एवं स्वच्छ स्कूल–सुंदर स्कूल विषय पर निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रधानाचार्य ज्योत्सना सिंह द्वारा अतिथियों के हाथों पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य के निर्देशन में स्मृता जायसवाल, श्वेता सिंह, संगीता मौर्य, रंजना शुक्ला, संध्या राय, सविता श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, डॉ. रुचि सेठी, अनीता, शशि सिंह, रामा, फरजाना, फिरदौस बेगम, कीर्ति, सुधा, कीर्ति केसरवानी सहित विद्यालय के परिचारकों एवं कार्यालय सहायक का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं जलपान कराकर सम्मानपूर्वक विदा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्यों मदन मोहन शेषधर (मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज, करछना), मनीष तिवारी (बृजमंगल इंटर कॉलेज, रामपुर) एवं प्राथमिक विद्यालय मुंगारी के प्रधानाध्यापक बृजेश यादव ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।