Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipur४४ मिनट पहले

आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट राइफल क्लब में डीएम और

आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट राइफल क्लब में डीएम और

आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट राइफल क्लब में डीएम और एसपी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश गाजीपुर। आगामी विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को राइफल क्लब सभागार में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन संबंधी तैयारियों, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई।बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। चुनाव से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूरी करने के साथ ही आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए।अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

0 likes
0 comments1 shares