Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

सहजनवां बाजार में पत्रकार की कार पर चोरों का धावा, पलक झपकते उड़ा ले गए आईफोन

सहजनवां बाजार में पत्रकार की कार पर चोरों का धावा, पलक झपकते उड़ा ले गए आईफोन

घघसरा/गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र के डोहरिया कला निवासी कृष्णा तिवारी, जो एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार हैं, सोमवार को अपने कार्य से सहजनवा बाजार पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी की और आईफोन मोबाइल गाड़ी में रखकर सामान लेने चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो कार में रखा आईफोन गायब था। मोबाइल चोरी होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। घटना के बाद पीड़ित पत्रकार ने अज्ञात चोर के खिलाफ सहजनवा थाने में तहरीर दे दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी दुर्गेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares