*प्राचीन शिव मंदिर में चोरी के बाद तोड़फोड़, पुजारी को दी जान
*प्राचीन शिव मंदिर में चोरी के बाद तोड़फोड़, पुजारी को दी जान से मारने की धमकी* *चांदी का छत्र, दानपात्र का पैसा गायब* *शिवलिंग-गणेश मूर्ति क्षतिग्रस्त, एक नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर* सहजनवा गोरखपुर, गीडा थाना क्षेत्र मे आस्था को ठेस पहुंचाने वाली घटना सामने आई है थाना गीडा क्षेत्र के ग्रामसभा भड़सार मे स्थित पुलिस चौकी के पास स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर में पहले चोरी, फिर तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया गया। ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार 2 जून 2026 को ग्रामीणों को पता चला कि मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर लगा चांदी का छत्र गायब है। दानपात्र भी टूटा हुआ था और उसमें रखा पैसा गायब था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल भड़सार चौकी को दी, लेकिन अगले ही दिन आरोपियों ने हद पार कर दी।3 जून 2026 की सुबह करीब 7 बजे आरोपी और उसके 5-6 साथी धारदार हथियार लेकर मंदिर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने शिवलिंग, जटेश्वर भगवान की प्राचीन मूर्तियों को तोड़ना शुरू कर दिया। उसी समय पूजा करने पहुंचे पं. हनुमान मिश्रा ने जब आरोपियों को रोका, तो उनके साथ गाली-गलौज शुरू हो गई। तहरीर में आरोपीयों तथा उसके साथियों ने पुजारी को जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, विरोध करने पर SC/ST एक्ट के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले।ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी और उसके साथी आए दिन देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करते हैं और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। इसी से गांव में तनाव का माहौल बन गया है। तहरीर मिलने के बाद थाना गीडा पुलिस ने अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक गीडा ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकी आरोपीयो की जल्द गिरफ्तारी कर लिया जाएगा और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।एसपी गोरखपुर के निर्देश पर गीडा पुलिस ने गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर की टूटी मूर्तियों को जल्द से जल्द बदलवाया जाए और आरोपियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी घटना न दोहराए।वही ग्रामीणों में बड़कू उपाध्याय, गुड्डू उपाध्याय, राहुल, नीलमणि, नितेश कृष्णकुमार, भोलू तिवारी,एडवोकेट हरिओम उपाध्याय, समेत सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।