Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

चौरी चौरा के अनुभव को ओम बिरला ने दीक्षांत समारोह में प्रदान की उपाधि

चौरी चौरा के अनुभव को ओम बिरला ने दीक्षांत समारोह में प्रदान की उपाधि

चौरीचौरा गोरखपुर।चौरीचौरा क्षेत्र के होनहार छात्र अनुभव कुमार यादव ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मॉडर्न इंग्लिश स्कूल देवकहिया, फुटहवाइनार के चेयरमैन दयाराम यादव एवं रीना यादव के सुपुत्र अनुभव कुमार यादव को भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) कोटा से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक की उपाधि प्राप्त हुई है। 10 जुलाई को आयोजित आईआईआईटी कोटा के पंचम दीक्षांत समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अनुभव को उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया। अनुभव ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप रैंक हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनुभव की इस सफलता के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, लगन और अनुशासित जीवनशैली का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा सर माउंट इंटरनेशनल स्कूल से 96 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा पूर्वांचल पब्लिक स्कूल से 94 प्रतिशत अंकों के साथ पास की। अनुभव की सफलता पर परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।

0 likes
0 comments1 shares