T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले
सीएम योगी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर अर्पित की

सीएम योगी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि *लखनऊ, 25 सितंबर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 110वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल जी का जीवन और उनके विचार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का जो मंत्र दिया, वही आज डबल इंजन सरकार की नीतियों का आधार है।
0 likes
0 comments0 shares