Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

गैंगस्टर समेत तीन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप,

गैंगस्टर समेत तीन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप,

गैंगस्टर समेत तीन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग मदरिया । ------------- पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की लगाई गुहार, फोन पर भी धमकी देने का आरोप.... गोला थाना क्षेत्र के ग्राम सिधारी निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही गैंगस्टर समेत तीन लोगों पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और परिवार को भयभीत करने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम सिधारी निवासी अशोक सिंह उर्फ नन्दलाल सिंह ने दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के विवेक सिंह उर्फ मोहन सिंह, जो गैंगस्टर बताया गया है, अपने साथियों रीता सिंह और अलखम सिंह के साथ आए दिन विवाद करते हैं। आरोप है कि 12 जुलाई को तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, उनके बड़े पुत्र विजयजीत सिंह को भी फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित का कहना है कि आरोपित पहले भी उन्हें धमका चुके हैं और इसकी शिकायत पूर्व में भी की जा चुकी है। इसके बावजूद धमकियों का सिलसिला जारी है, जिससे उनका पूरा परिवार दहशत में है। प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने थाना प्रभारी से आरोपितों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। वहीं थाना प्रभारी सीपी पांडेय ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।

0 likes
0 comments1 shares