Bansgaon Sandesh
Login
Khushboo Singh
Azamgarh४१ मिनट पहले

आजमगढ़ में पूजा के दौरान ट्रिपल मर्डर, आधार कार्ड बना विवाद की वजह

आजमगढ़ में पूजा के दौरान ट्रिपल मर्डर, आधार कार्ड बना विवाद की वजह

आजमगढ़ में पूजा के दौरान ट्रिपल मर्डर, आधार कार्ड बना विवाद की वजह आजमगढ़। बांसगांव संदेश। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान हुए विवाद में तीन लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। मृतकों में आरोपी की पत्नी बबीता और दो पंडित बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पूजा के दौरान बाजार से घर पहुंचे अरविंद सिंह की पंडितों से आधार कार्ड मांगने को लेकर बहस हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उसने पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर में पिछले दो दिनों से नारायणी बली पूजा चल रही थी। घटना के बाद अन्य पंडित मौके से भाग गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार आरोपी अपने बच्चों के साथ घर के अंदर है और पुलिस अधिकारी उससे बातचीत कर रहे हैं। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। रिपोर्ट: ए.के. सिंह, नितिश कुमार #Azamgarh #TripleMurder #CrimeNews #UPNews #AzamgarhNews #BansgaonSandesh #BreakingNews

0 likes
0 comments0 shares