Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur३२ मिनट पहले

*ग्रामीणों की मांग, गैस वितरण की अवधि घटाने की अपील* सहजनवा गोरखपुर

*ग्रामीणों की मांग, गैस वितरण की अवधि घटाने की अपील* सहजनवा गोरखपुर

*ग्रामीणों की मांग, गैस वितरण की अवधि घटाने की अपील* सहजनवा गोरखपुर विकासखंड पिपरौली में स्थित इंडियन वैश्णवी गैस एजेंसी पर ग्रामीणों की भीड़ लगातार देखी जा रही है। हालांकि, एजेंसी द्वारा गैस वितरण पूरी पारदर्शिता और व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। लेकिन ग्रामीणों ने सरकार के 45 दिनों की गैस वितरण अवधि पर नाराजगी जताई है।ग्रामीणों का कहना है कि संयुक्त परिवारों, जिनमें 5-6 या 7-8 सदस्य हैं, के लिए यह नियम काफी कठिनाई पैदा कर रहा है। इतने लंबे अंतराल में गैस उपलब्ध न होने से परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ग्रामीणों ने सरकार से अपील की है कि इस अवधि को घटाकर जल्द से जल्द वितरण सुनिश्चित किया जाए। ग्रामीण जनता ने यह मांग की है कि सरकार त्वरित कार्रवाई करे और गैस वितरण व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाए, ताकि ग्रामीणों की रोजमर्रा की जरूरतें आसानी से पूरी हो सकें।

0 likes
0 comments0 shares