Bansgaon Sandesh
Login
Devendra Pathak, Bhaluani - Deoria
Deoria५ मिनट पहले

*परिवार वालों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*

*परिवार वालों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*

भलुअनी। बांसगांव संदेश। क्षेत्र के पटखौली निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर एस एस) के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं ज्योतिषाचार्य पं. रामप्रताप पांडेय के निधन के उपरांत शनिवार को उनकी स्मृति में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।ज्ञात हो कि पं. रामप्रताप पांडेय का इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया था। अंतिम संस्कार एवं अन्य धार्मिक प्रक्रियाओं के संपन्न होने के बाद शनिवार को उनके परिवार एवं क्षेत्र के लोगों ने उनकी याद में पौधे लगाए। इस अवसर पर उनके पुत्र गोपाल पांडेय, आचार्य कृष्णमुरारी पांडेय एवं नित्यानंद पांडेय सहित अन्य परिजनों ने पौधरोपण करके श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रणव दुबे भी मौजूद रहे। इस दौरान विनोद मद्धेशिया, नवनीत पाठक, अवनीश कुमार पाठक,अयोध्या प्रसाद मिश्र, पवन पाठक, गुलशन वर्मा, मोनू, सदानंद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे

0 likes
0 comments0 shares