Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

ईद-मिलाद-उन-नबी पर बिना अनुमति जुलूस निकाला तो होगी कार्रवाई डीएम-एसपी की पीस

ईद-मिलाद-उन-नबी पर बिना अनुमति जुलूस निकाला तो होगी कार्रवाई डीएम-एसपी की पीस

ईद-मिलाद-उन-नबी पर बिना अनुमति जुलूस निकाला तो होगी कार्रवाई डीएम-एसपी की पीस कमेटी व धर्मगुरुओं संग बैठक सुल्तानपुर।आगामी ईद-मिलाद-उन-नबी पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है।कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में डीएम इंद्रजीत सिंह और एसपी चारू निगम ने पीस कमेटी व धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।बिना अनुमति जुलूस या कार्यक्रम पर रोक लगाई गई है।जुलूस के निर्धारित मार्ग और समय का पालन अनिवार्य होगा।डीजे की आवाज भी तय मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए गए हैं।एसपी चारू निगम ने संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने,यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण करने को कहा गया।डीएम ने धार्मिक स्थलों और जुलूस मार्गों पर सफाई,प्रकाश व पेयजल की व्यवस्था समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।बिजली विभाग को निर्बाध आपूर्ति और संवेदनशील स्थानों पर विद्युत सुरक्षा के इंतजाम करने को कहा गया।डीएम ने जिलेवासियों से शांति, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

0 likes
0 comments0 shares