पूर्व माध्यमिक विद्यालय कालेसर से निकल गई संकुल स्तरीय रैली। सहजनवा गोरखपुर
पूर्व माध्यमिक विद्यालय कालेसर से निकल गई संकुल स्तरीय रैली। सहजनवा गोरखपुर स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बुधवार को पिपरौली ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कालेसर से संकुल स्तरीय रैली निकाली गई। रैली में अन्य विद्यालयों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया ।रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि पिपरौली ब्लाक प्रमुख दिलीप कुमार यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।रैली में शिक्षकों द्वारा बच्चों का नामांकन करने के लिए उनके अभिभावकों से अपील भी की गई ।रैली को कालेसर गांव और चौराहे तक घुमाया गया। इस दौरान रैली में बच्चों द्वारा दप्ती पर लिखा सर्व शिक्षा अभियान का जिक्र दिया गया है। आधी रोटी खाएंगे बच्चों को पढ़ाएंगे, शिक्षा ऐसी सीढी है जिससे चलती सीढी है आदि नारा लगाया गया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख पिपरौली दिलीप कुमार यादव, मंजू देवी, मनोज सिंह ,मंजू सिंह बैरागी प्रसाद सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।