*ब्रेकिंग सुलतानपुर* सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम,पोस्टमार्टम के बाद
*ब्रेकिंग सुलतानपुर* सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम,पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान सोमवार देर रात लखनऊ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मंगलवार सुबह परिजनों की सूचना पर कुड़वार पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान रवि कोरी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बल्दीराय थाना क्षेत्र के वलीपुर चौकी अंतर्गत सेमती गांव का निवासी था। मां की मौत के बाद रवि अपने तीन भाइयों के साथ कुड़वार थाना क्षेत्र के बहुबरा गांव स्थित ननिहाल में रह रहा था।बताया जा रहा है कि रवि 28 जून को अपने दो साथियों के साथ गया था, तभी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिया गया, बाद में हालत बिगड़ने पर लखनऊ के निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां सोमवार देर रात उसने दम तोड़ दिया।रामनगर इमिलिया चौकी प्रभारी विनोद पटेल ने बताया कि युवक सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर मामले की जांच शुरू कर दी है।