Bansgaon Sandesh
Login

ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न - #नन्हे कलाकारों ने उकेरे 'मेरे सपनों

ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न - #नन्हे कलाकारों ने उकेरे 'मेरे सपनों

ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न - #नन्हे कलाकारों ने उकेरे 'मेरे सपनों के भारत' के रंग। मदरिया । बीआरसी गोला के सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में "मेरे सपनों का स्वस्थ एवं खुशहाल भारत" विषय पर एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। गोला ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी उदय शंकर राय के कुशल निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख कुसुमावती देवी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर क्षेत्र के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय मदरिया की अंशु यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कंपोजिट विद्यालय बिसरा खास की अमृता द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय मदरहा की प्रियांजलि तृतीय, कंपोजिट विद्यालय सूरदापार शुक्ल के मनीष चतुर्थ तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीपुर की आरिबा अंसारी पांचवें स्थान पर रहीं। अंत में अतिथियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक नेता हरे कृष्ण दुबे, विनोद सिंह, विपिन मिश्र,अवनीश नंदन पाण्डेय , स्वर्ण प्रकाश शुक्ला, गोविंद पटेल, वीरभद्र यादव, मुकेश रावत, प्रदीप मिश्र,विशाल यादव, विवेक चौहान, चंद्रशेखर यादव, ज्ञानेश्वर यादव, रवि शंकर यादव, मुकेश राय, अतुल कुमार, पप्पू कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares