आप सभी शिक्षक-शिक्षिका साथियों का हार्दिक धन्यवाद, बहुत बहुत आभार

गोरखपुर आप सभी के अपार स्नेह, विश्वास और समर्थन के कारण उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ गोरखपुर के पूर्व व नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्री श्याम नारायण सिंह जिला मंत्री श्री दुर्गेश कुमार मिश्र कोषाध्यक्ष श्री रणविजय मल्ल जी,व उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद महशर, श्री रेवती रमण पाण्डेय,श्री दिलीप कुमार यादव, श्री अमित कुमार त्रिपाठी श्री ऋषिकेश पाण्डेय, श्री अरूण कुमार यादव, और कार्यकारिणी सदस्य सहित कई पदों पर यह ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई है। यह जीत व्यक्तिगत नहीं, बल्कि हम सभी के सामूहिक संघर्ष और संगठन की ताकत की जीत है। क्या हार में, क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, संघर्ष पथ पर जो मिले -यह भी सही, वह भी सही। हार तो क्षणिक है, हौसला निरंतर रहना चाहिए, हम तो वो हैं जो विजय पर गर्व नहीं करते तथा हार पर खेद और शोक नहीं करते। उक्त बातें श्री राकेश कुमार के अल्पमत के कारण मन दुःखी होकर भी उनका हौसला यह हैं कि संगठन के लिए कोई कमी रह गई थी जो नई कार्यकारिणी के साथ कदम से कदम मिलाकर पुरा किया जायेगा। हम लोग आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं आदरणीय श्री श्याम नारायण सिंह के नेतृत्व में आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि जो जिम्मेदारी आपने हम लोगों को सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से हम लोग करेंगे। आप सभी की समस्याओं के समाधान और शिक्षक समुदाय के अधिकारों (सेवा सुरक्षा, मान-सम्मान) के लिए पुरी *श्याम नारायण सिंह जी* की टीम हर स्तर पर संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी आइए, हम सभी मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं और आने वाली चुनौतियों का मिलकर मुकाबला करें। स्व ०ओम प्रकाश शर्मा अमर रहें। स्व ०पंचानन राय अमर रहे। माननीय सुरेश कुमार त्रिपाठी जिंदाबाद। माननीय ध्रुव कुमार त्रिपाठी जिंदाबाद। शिक्षक एकता जिंदाबाद! उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिंदाबाद!