*पीआरबी-112 चोपन पुलिस की तत्परता से स्कूल से गायब दो नाबालिग बच्चियां सकुशल बरामद बड़ी घटना टली

*पीआरबी-112 चोपन पुलिस की तत्परता से स्कूल से गायब दो नाबालिग बच्चियां सकुशल बरामद, बड़ी घटना टली-* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं सहायता हेतु निरंतर सतर्कता एवं तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में पीआरबी-112 चोपन पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूल से गायब हुई दो नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर संभावित बड़ी अप्रिय घटना को टाल दिया गया। प्राप्त सूचना के आधार पर पीआरबी-112 चोपन पुलिस द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए दोनों बच्चियों की तलाश की गई तथा उन्हें सकुशल बरामद कर लिया गया। उक्त प्रकरण थाना रॉबर्ट्सगंज से संबंधित था, जहां बच्चियों के गायब होने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत है। बरामदगी के उपरांत दोनों बच्चियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु सकुशल थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस के सुपुर्द किया गया। पीआरबी-112 पुलिस टीम की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से किसी बड़ी अप्रिय घटना की संभावना को समय रहते टाल दिया गया। बच्चियों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए पीआरबी-112 की कार्यशैली की सराहना की। *जनपद सोनभद्र पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी आपात स्थिति अथवा संदिग्ध परिस्थिति में तत्काल यूपी-112 पर सूचना दें। आपकी सुरक्षा हेतु यूपी-112 सदैव तत्पर है।*