Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग १६ घंटे पहले

पुरानी खुन्नस में युवक से मार-पीट में पाकेट से पचास हजार रुपएगायब, मुकदमा दर्ज

हरपुर बुदहट गोरखपुर। बांसगांव संदेश हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटाई टिकर मिश्रौलिया निवासी मोहम्मद उस्मान पुत्र आशिक अली की तहरीर पर पुलिस ने अश्विनी चौहान,शामनिश कुमार, अंकित व एक अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2), 115(2), 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटाई टिकर मिश्रौलिया निवासी मोहम्मद उस्मान ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 16 मई को 9 बजे रात को दुकान से आते समय पुरानी खुन्नस को लेकर अश्वनी चौहान, शामनिश कुमार, अंकित व एक अज्ञात ने मुझे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए जिससे मेरे चेहरे और सिर पर गंभीर चोट लगी है, मारपीट करते समय पाकेट में रखा पचास हजार रुपया गिर कर गायब हो गया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

0 likes
0 comments1 shares