Bansgaon Sandesh
Login
Anoj. Tiwari
Deoriaलगभग १३ घंटे पहले

जनजातीय गौरव दिवस" का किया गया आयोजन।

जनजातीय गौरव दिवस" का किया गया आयोजन।

"जनजातीय गौरव दिवस" का किया गया आयोजन। देवरिया 15 नवंबर, 2026 कलेक्ट्रेट में समाज कल्याण विभाग, देवरिया के तत्वावधान में आदिवासियों के महानायक भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर भारत सरकार द्वारा उद्घोषित "जनजातीय गौरव दिवस" का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लासपूर्वक किया गया। उक्त अवसर पर गढ़चिरौली, महाराष्ट्र में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिसमें वर्चुअल माध्यम से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के संबोधन से आरंभ हुआ। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री माननीय देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री माननीय एकनाथ शिंदे, देश के जनजातीय कार्यमंत्री माननीय जु.एल. उरांव तथा जनजातीय राज्यमंत्री माननीय दुर्गादास जी का संबोधन सारगर्भित रहा। उपरोक्त सभी वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विशेष प्रकाश डालते हुए भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में आदिवासियों के असीम योगदान के लिए सम्मान प्रकट करते हुए उनके आदर्शों का अनुकरण करने के लिए देशवासियों को प्रेरित किया। उसी क्रम में देवरिया कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के माध्यम से जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), देवरिया श्री रामजनम जी के आह्वान पर भारतवर्षीय गोंड आदिवासी महासभा, देवरिया के यशस्वी जिलाध्यक्ष श्री मुंशी प्रसाद गोंड, जिला मीडिया प्रभारी जयनन्द प्रसाद गोंड, निर्भय गोंड, विशाल गोंड, अंबिका गोंड, प्रमोद गोंड, राम निरंजन गोंड, दरोगा गोंड तथा हृदयानंद गोंड सहित जनजातीय समुदाय के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे

0 likes
0 comments0 shares